कादीपुर: बिजेथुआ धाम नगरी में शिव शंभू जन सेवा ट्रस्ट द्वारा पूजन अर्चन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिजेथुआ धाम नगरी में शिव शंभू जन सेवा ट्रस्ट द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया यह कार्यक्रम मंगलवार को दिन में 2:00 बजे संपन्न किया गया, वहीं ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया