कटनी नगर: कुठला में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की कबाड़ व्यवसायियों के गोदामों की जांच
कटनी में कबाड़ व्यवसाय की आड़ में कहीं चोरी का माल तो नहीं खरीदा जा रहा या फिर कोई विस्फोटक होने की संभावना,इस बात को ध्यान में रखते हुए,कुठला थाना क्षेत्र के चाका में मौजूद बड़े कबाड़ियों के ठिकानो में दबिश देकर वहां पर जांच की गई,कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बुधवार सुबह नौ बजे बताया कि कुठला पुलिस के साथ नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय पटवारी भी मौजूद रहे