ग्राम सुल्तानपुरा के नजदीक पांडव कालीन माने जाने वाले प्राचीन गंगा महादेव तीर्थ स्थल पर आगामी 15 फरवरी को शिवरात्रि महापर्व आयोजन के साथ ही गंगा महादेव से शुरू होने वाले भगोरिया पर्व को लेकर क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं शिवरात्रि सहित भगोरिया पर्व शुभारंभ की लेकर रूपरेखा तैयार की गई।