गंधवानी: टांडा के पिपलदलिया में होली पर खाने के विवाद में गोलियां चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पिपलदलिया में दिनांक 7/3/2026 को गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद मे आरोपियों ने फरियादी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति तीर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, वहीं बीच-बचाव करने आए एक किशोर को भी चोटें आई हैं। मामले में टांडा पुलिस ने पाँच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास पर प्रकरण दर्ज किया था जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।