नगर के भड़काऊ निवासी एक महिला ने निजी मार्ग पर पड़ोसियों द्वारा जबरन गेट लगाने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम भड़काऊ निवासी रजनी तहसील कार्यालय पहुंची जहां पीड़िता ने निजी मार्ग पर जबरन गेट लगाने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।