खुर्सीपार गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा. आज दिन मंगलवार 3 फरवरी को खुर्सीपार पर गांव की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध शराब और नशीली पदार्थों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाना पहुंची. जहां महिलाओं के द्वारा आज दोपहर 12:00 थाने में एक शिकायत पत्र देते हुए बताया शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.