इंदौर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला गुरुवार 1 बजे सामने आया है, जिसमें जैन साध्वी के बैंक खाते से चौबीस लाख रुपए साफ कर दिए गए। हैरानी की बात यह है कि साध्वी के मोबाइल पर एक भी मैसेज आए बिना ही धोखेबाजों ने पूरा खाता साफ कर दिया। साध्वी का खाता एसबीआई की छिंदवाड़ा ब्रांच में है पीड़ित साध्वी ने सायबर सेल के अधिकारियों को बताया कि उन्होंने किसी को ओटीप