होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर जयंती पर निकली पालकी यात्रा, श्रद्धालु शामिल
सोमवार सुबह करीब 10 बजे नर्मदापुरम के छोटे दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित पालकी में विराजमान प्रभु की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैन समाज के साथ-साथ नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अहिंसा, अनेकांत एवं अपरिग्रह के संदेश दिया।