आगर: कमल कुंडी आगर से स्वर्णकार समाज ने निकाली गणगौर की फुलपाती, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं
स्वर्णकार समाज आगर के द्वारा बुधवार शाम 5 बजे कमल कुंडी से गणगौर की फुलपाती शहर में निकाली गई। स्वर्णकार समाज के द्वारा कमल कुंडी परिसर में गणगौर माता का पूजन किया गया और शाम को गणगौर की फुल पाती बैंड बाजों के साथ शहर में निकाली गई, जिसमें धार्मिक धुनों पर महिलाएं और बालिकाएं नाचते हुए चल रही थी वहीं महिलाएं गणगौर माता को सर पर धारण करें साथ चल रही थी।