इछावर: एसपी के निर्देश पर सलकनपुर में थाना प्रभारी और स्टाफ ने नशा मुक्ति अभियान चलाया, शपथ दिलाई व संबोधित किया
सीहोर:जिले के सलकनपुर में थाना प्रभारी एवं स्टाफ ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले के सलकनपुर में थाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें युवाओं को नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूक किया गया महत्वपूर्ण जानकारियां दी। नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।