जिले के पयारी कदमटोला स्थित वेयरहाउस में गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब धान बेचने पहुँचे किसानों ने सर्वेयरों पर बार-बार धान की जांच कर परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि एक बार धान पास होने के बाद भी सर्वेयर दूसरी-तीसरी बार जांच के नाम पर अनावश्यक अड़चनें खड़ी कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं ।