भिंड नगर: मोतीपुरा गांव में नहर में पानी आने से सरसों की फसल में पानी भर गया
भिंड जिले के ऊमरी पंचायत के मोतीपुरा गांव में नहर में पानी आने से सरसों की फसल में पानी भर गया इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। और खेतों से पानी निकालने के लिए किसानों ने यंत्र लगाकर खेतों से पानी निकला। स्थानीय निवासी जनवेद यादव ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि नहर आगे पूरी तरीके से विलुप्त हो गई है जिसके कारण परेशानी हो रही है।