लाडपुरा: भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में माल रोड पर स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Ladpura, Kota | Nov 4, 2025 शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के माल रोड पर स्कूटर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक युवक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक के पिता मांगीलाल ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र आकाश निवासी डडवाड़ा स्कूटर से माल रोड पर जा रहा था अचानक स्कूटर के फिसलने से वह गम्भीर घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है