सिरसागंज क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगला बल्ल में बुधवार को प्रथम वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह 'धरोहर' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिओम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरसागंज नगर पालिका चेयरमैन रंजना सिंह मौजूद रहीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।