इंदौर: रोड़ चौड़ीकरण को लेकर रहवासियों का विरोध, निजी संपत्ति पर सड़क बनाने पर आपत्ति, कलेक्टर से मिलकर बताई समस्या
Indore, Indore | Nov 22, 2024 इस सड़क की जद में करीब 400 मकान आ रहे है जिसको लेकर रहवासियों ने विरोध शुरू कर दीया है रहवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट रोड से सत्य सरोज वाटिका रोड होते हुए यह मार्ग निजी कॉलोनी से होकर गुजरता है, जो कि शासकीय भूमि नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि इस मार्ग पर स्थित लगभग 400 से अधिक निजी भवन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।