राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, मैदान में दिखा मिनी भारत
Sadar, Faizabad | Dec 20, 2025
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार दोपहर 3:00 बजे हुआ। उद्घाटन अवसर पर देशभर से आए लगभग 1100 खिलाड़ियों की मौजूदगी से मैदान मिनी भारत के रूप में नजर आया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयुक्त राजेश कुमार एवं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन कर किया।