भीलवाड़ा: पुलिस लाइन क्षेत्र में नाबालिक हत्या प्रकरण में एसपी का बड़ा एक्शन: एक दीवान समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित
दीपावली से पहले पुलिस लाइन क्षेत्र में शनिवार रात हुई नाबालिग की हत्या के मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने प्रतापनगर थाने में तैनात एक दीवान सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।