दरभंगा: अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति ने दरभंगा के नेहरू स्टेडियम से बजरंग शोभा यात्रा निकाली
अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भंडारा के सफल आयोजन का तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को दोपहर 3.30 बजे भव्य बजरंग शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त शोभा यात्रा नेहरू स्टेडियम स्थित महावीर मंदिर से लोहिया चैक दारूभट्ठी चौक, लाईट हाउस सिनेमा, रहमगंज, सिनेमा चौक, मिर्जापुर, आयकर चौराहा होते हुए मनोकामना मंदिर पहुंची।