बिंदकी: औंग थाना पुलिस ने 5 वर्ष पहले अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़े गए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के औंग थाना पुलिस ने 5 वर्ष पहले 2020 में अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़े गए एक वारंटी अभियुक्त राजू उम्र 35 वर्ष पुत्र गुरु दयाल निवासी दुर्गागंज थाना औंग जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके गुरुवार को दिन में करीब 2:00 बजे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीति राज तथा उपनिरीक्षक राजेश सरोज रहे।