लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्गापुर मार्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव झाड़ियों में पड़ा मिला।राहगीरों ने सूचना रामनगर पुलिस को दी। रामनगर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे की है शव की पहचान नहीं हो पाई है।