करनाल: निसिंग में करनाल कैथल मार्ग पर धुएं के कारण गाड़ी ने बुलेट बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग घायल
Karnal, Karnal | May 7, 2024 निसिंग में करनाल कैथल मार्ग पर खेतो मे लगी आग के धुएं के कारण गाड़ी ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल गए। घायल अवस्था में दोनों को निसिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।