हैरानी की बात तो यह है कि यहाँ सफाई व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के बजाय उसमें आग लगा देते हैं। इस जहरीले धुएं ने बुजुर्गों और बच्चों का दम घोंट रखा है। जब मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद से की, तो जवाब मिला कि यह जमीन नगर पंचायत और नगर निगम के बीच मुकदमे में फंसी है।