उदवंत नगर: देशी कट्टा व जिंदा तीन कारतूस के साथ सुढनी से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
उदवंतनगर की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुढनी गांव में रविदास बाबा की मूर्ति के पास एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।तलासी के दौरान तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।आरोपी की पहचान जय नगर निवासी विशाल कुमार है।जो वकील सिंह का पुत्र है,आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में आर्म्स एक्ट का नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।