रोहतास: रोहतास में हार्डवेयर की दुकान में पुलिस ने किया छापेमारी, भारी मात्रा में नकली सामान हुआ बरामद
Rohtas, Rohtas | Jul 28, 2024 रोहतास जिले के चेनारी बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान में पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान ब्रांडेड कंपनी की नकली पाइप सहित कई नकली सामानों को जब्त किया गया है, जिनमे नकली ट्रेडमार्क लगा हुआ था। जिसके बाद स्टोर संचालक पर कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी को लेकर कंपनी ने केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की अग्रसर कारवाई में जुट गई है।