रोहतास: रोहतास में शुरू हुआ राज्य का छठा ऑटोमैटिक फिटनेस केंद्र, डीटीओ बोले सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी
Rohtas, Rohtas | Jul 27, 2024 रोहतास जिले के जमुहार में राज्य का छठा और जिले का पहला ऑटोमैटिक फिटनेस केंद्र का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी बाबूराम ने फीता काटकर किया है। इस दौरान डीटीओ ने कहा कि अब ऑटो, बस, जीप टैक्सी साहिर अन्य कमर्शियल और गुड्स वाहनों की फिटनेस यहां पर जांच की जायगी। वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमैटिक होने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।