सीमापुरी: सर्विस रोड डिस्ट्रिक्ट पार्क से 2 स्नैचर को नंद नगरी पुलिस ने दबोचा, 22 आपराधिक मामलों में रह चुके हैं दोनों शामिल
नंद नगरी पुलिस ने गश्त के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है इसमें एक बदमाश 19 जबकि दूसरा 3 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है इनके पास से पांच मोबाइल चोरी की बाइक और एक चाकू भी बरामद हुआ है, लोगों को डराने और धमकाने के लिए अपने पास चाकू रखते थे फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है