पूरनपुर: घुघंचाई थाने में मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन, धर्मगुरु रहे मौजूद और की अपील
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना घुघंचाई में आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पीस मीटिंग में सभी धर्मों के लोग एवं धर्मगुरु मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने सभी से भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की और किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।