करछना: पनासा चौकी इंचार्ज का महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डीसीपी ने जांच के दिए आदेश
करछना के पनासा पुलिस चौकी पर तैनात परलोक चौधरी का शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए फोन पर वीडियो बनाने पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराने के लिए धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान में लेते हुए DCP विवेक चंद्र यादव ने ACP करछना को जांच के आदेश दिए