बरौत क्षेत्र के ग्राम टेला निवासी दुकानदार सुमित कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और दुकान चलाने के लिए रोजाना पैसे देने की धमकी दी।पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोमवार 03 बजे पीड़ित ने जानकारी दी।