सुल्तानपुर: सिख श्रद्धालुओं को यूपी सरकार का तोहफा, पंच तख्त यात्रा पर 10 हजार रुपए का मिलेगा अनुदान, सिख समुदाय ने जताई खुशी
उत्तर प्रदेश सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कैबिनेट ने पंच तख्त यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 10 हजार रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है। इस फैसले पर सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।स्थानीय गुरुद्वारे में रविवार सुबह 11बजे हुए संकीर्तन के बाद शिक्षिका हरमीत कौर ने कहा कि पंच तख्त की यात