बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से व्यक्ति हुआ घायल
बिशारतगंज थाना के अखा में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह घर लौट रहा था इस दौरान हादसा हो गया।जिसमें वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।