हसनपुर: हसनपुर बाजार से युवक लापता, परिजन परेशान, तलाश करने वाले को ₹10 हजार का इनाम
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार से 36 वर्षीय अनिल ठाकुर लापता हो गए हैं, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई है। वह वीरपुर वार्ड संख्या एक के निवासी एवं स्वर्गीय राहुल ठाकुर के पुत्र हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।