केरहाबाबा मेले में झगड़ा शांत कराने गए एक युवक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। घटना 23 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली निवासी 19 वर्षीय सिद्धार्थ मिश्रा अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है ।