विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्णय पर कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में भाकपा माले की ओर से रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब चरपोखरी बाजार में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मार्च चरपोखरी बाजार का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर में समाप्त हुआ।