रावतसर कस्बे के बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में जसपाल सिंह निवासी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया है कोई अज्ञात व्यक्ति वार्ड नं 22 रावतसर में खड़ा बाइक चोरी कर ले गया है रावतसर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।