तरारी: सरफोरा गांव में सरकारी शिक्षक की पत्नी पर नहाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरा, महिला की हुई मौत
Tarari, Bhojpur | Dec 15, 2025 तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरफोरा गांव में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की पत्नी की नहाने के दौरान मौत हो गया है। इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की सूचना तरारी थाना पुलिस टीम को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवाया।