निज़ामाबाद: मोहनाठ गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण रिहायशी मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ गांव में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण श्रीपत पुत्र बुद्धू के रिहायशी मकान में आग लग गई है ।और वही आगजनी में पीड़ित का दो लाख के करीब की सम्पति जलकर राख होने का अनुमान है । और लोगो द्वारा अग्निशमन के लोगो को सूचना दिया गया तो अग्निशमन केंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।