गोविंदपुर: पुलिस ने अबनईया पहाड़ वाले रास्ते पर 121 लीटर महुआ शराब से लदा एक बाइक किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस के सौरव कुमार सहायक अवर निरीक्षक के द्वारा गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाली थाना क्षेत्र के अबनईया पहाड़ वाले रास्ते पर एक बाइक के ऊपर रखे एक बोरा में 111 लीटर और बाइक की डिक्की में पॉलीथीन में भरा 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। कुल 121 लीटर महुआ शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।