मेरठ: लोहियानगर पुलिस की युवक को गोली मारने वाले बदमाश से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश
Meerut, Meerut | Jun 27, 2025 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू इस्लामनगर में युवक को पिस्टल से गोली मारने वाले बदमाश से लोहियानगर पुलिस की पिस्टल बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसके चलते वह मौके पर ही गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए बदमाश के पास से पिस्तौल और कारतूस बराबर किए हैं पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए भेज दिया