अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीतलहर जारी है। सुबह और रात में घना कोहरा छा जाने से दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो रही है। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ठंड के कारण शुक्रवार को भी लोग 6 बजे के बाद अपने घरों में दुबकने लगे।