शाजापुर: सुनेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, जगह-जगह किया गया
बुधवार को सुनेरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन सुनेरा ग्राम के मुख्य मार्ग से गुजरा। पथ संचलन का ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों के अनुशासन को देखकर हर कोई सराहना करता हुआ दिखाई दिया। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुनेरा थाना की पुलिस टीम भी पूरे समय मौजूद रही।