बाह: पिनाहट में एसडीएम और तहसीलदार ने चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा
पिनाहट में उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार व तहसीलदार बाह संपूर्णानंद ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पिनाहट घाट पहुंचकर चंबल नदी का निरीक्षण किया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर का उन्होंने मौके पर जायजा लिया। अधिकारियों ने तटवर्ती गांवों की स्थिति का आंकलन करते हुए लेखपालों को गांवों में तैनात कर निगरानी के निर्देश दिए। चंबल नदी का जलस्तर 123.5 मीटर तक पहुंच गया है। प्रशा