इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र में राखी मनाने गए परिवारों के सूने घरों में चोरी, 5 मकानों से लाखों का सामान चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
Indore, Indore | Aug 11, 2025 पांचों परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। इसी बीच चोर गिरोह ने योजना बनाकर एक के बाद एक पांच घरों के ताले तोड़े और कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जब परिवार लौटे तो उनके होश उड़ गए। तुरंत लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फु