अररिया: शहर के कोल्ड स्टोर के समीप दुल्हन की स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 27, 2025 रविवार देर शाम 7 बजे के करीब अररिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब शादी के लिए जा रही दुल्हन की स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के समीप एनएच 327 ई पर हुई। घटना में बाइक सवार युवक चंद्रशेखर कुमार, जो सिमराहा थाना क्षेत्र के कुरवा लक्ष्मीपुर गांव के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।