राजापुर: सीतापुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गिरे, तीनों घायल, एक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
सीतापुर के पास आज बुधवार की दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक सानू ,जितेंद्र और मोनू घायल हो गए। तीनों बाइक से शिवरामपुर से चित्रकूट जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। वही भांगा सीएचसी से रेफर किए जाने पर सानू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और जितेंद्र व मोनू का भांगा सीएचसी में इलाज किया जा रहा है।