कोल: ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 आपको बता देअलीगढ़ पुलिस ने ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी की जा रही है।