सिराथू: भाजपा पूर्व विधायक के भाई के घर हुए विस्फोट मामले की जांच करने तीसरे दिन सिराथू पहुंची फोरेंसिक टीम ने जमा किए सैंपल
सिराथू विधानसभा के विधायक रहे भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के भाई मुन्ना पटेल के घर सिराथू में 2 दिन पहले जोरदार धमाका हुआ था इस विस्फोट की वजह से उनके घर की दीवार गिर गई थी और आग लग गई थी जिसमें लाखों का नुकसान भी हुआ था शनिवार को प्रयागराज की फोरेंसिक टीम पहुंची है सैंपल जमा करके आगरा लैब भेजा जाएगा।