सिराथू: थाना समाधान दिवस पर थाना सैनी में सिराथू एसडीएम और सिराथू क्षेत्राधिकार ने सुनी लोगों की शिकायतें
थाना समाधान दिवस के मौके पर सिराथू के उप जिलाधिकारी और सिराथू क्षेत्राधिकार ने थाना सैनी जाकर आए हुए शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना है। वहां पर मौजूद पुलिस के कर्मचारियों और राजस्व के कर्मचारियों को संबंधित मामलों को सुपुर्द करते हुए समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक मामले को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।