मुहरई गांव में कच्चा मकान तोड़ते समय दीवाल गिरने से दो लोग घायल हो गए, जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे करीब आशा रानी पति संतोष एवं नीरज पिता भारत निवासी मुहरई जो की कच्चा मकान तोड़ रहे थे कि दीवाल गिर गई दीवाल गिरने से दोनों लोग दब कर घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर इलाज हेतु सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।