बांका: धरमपुर गांव में शिव पार्वती मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, गांव में खुशी की लहर
Banka, Banka | Mar 28, 2026 धरमपुर गांव में शिव पार्वती मंदिर निर्माण को लेकर गांव के ही अरुण कुमार कुशवाहा के द्वारा अपनी निजी जमीन दान में देते हुए भूमि पूजन किया। तिलडीहा के विद्वान पंडित इंदु शेखर झा के द्वारा शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे विधि विधान के साथ मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन करते हुए नीव रखा गया। मंदिर निर्माण होने की खुशी में ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की है।